HINDI BLOG KNOWLEDGE

www.hindiblogknowledge.com Hindi blog knowledge, Technology, Tech, Whatsapp, Internet, and all information

Breaking

Thursday, July 2, 2020

ATM से पैसे कैसे निकाले? पूरी जानकारी हिंदी में

ATM से पैसे कैसे निकाले? पूरी जानकारी हिंदी में


अगर आपके पास ATM Card है और आपको ATM से पैसे निकालने है लेकिन आपको पता नहीं है कि ATM से पैसे कैसे निकाले? तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पढ़ रहे है। यहाँ आपको एटीएम से पैसे निकालने की जानकारी मिलेगी। तो आइए जानते हैं, ATM मशीन से पैसा कैसे निकलते है - पूरी जानकारी हिंदी में।

आजकल हर किसी के पास एटीएम कार्ड होता है लेकिन हर किसी को एटीएम से पैसे निकालने के बारे में पता नहीं होता, ऐसे में उन्हें एटीएम से पैसे निकालते समय दुसरो की मदद लेनी पड़ती है।

अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको ATM Se Paise Kaise Nikale? के बारे में विस्तार से बताएंगे।
आज हम आपको बेहद सरल शब्दों में बताएंगे कि कैसे ATM से पैसे निकाले जाते हैं! यदि आपका भी बैंक में अकाउंट है और ATM कार्ड बना हुआ है तो संभव है आज या भविष्य में कभी आपको भी ATM कार्ड से पैसे निकालने की जरूरत पड़ेगी ही।
आपको याद हो तो ATM मशीन की उत्पत्ति से पूर्व यदि हमें अपने बैंक अकाउंट से पैसे निकालने पड़ते थे तो हमें बैंक की शाखा में जाकर रकम लेनी पड़ती थी। लेकिन इस प्रक्रिया में जिस दिन बैंक बंद होता था उस दिन अपने पैसे नहीं निकाल पाते थे।
लेकिन ATM आने के बाद लोगों की इस समस्या का निवारण हो चुका है। अब हम जब चाहे तब ATM से पैसे निकाल सकते है और इसके माध्यम से ऑनलाइन तथा ऑफलाइन खरीददारी कर सकते हैं।
आपको अपने नजदीक किसी न किसी बैंक का ATM मिल ही जायेगा, तो चलिए अब जानते है कि ATM se paise kaise nikale jate hai in Hindi.

एटीएम से पैसे कैसे निकाले? (How to withdraw Money from ATM in Hindi)

ATM कार्ड के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद अब मुख्य सवाल की और चलते हैं और जानते हैं कि किस तरीके से आप ATM से पैसे निकाल सकते हैं। ATM se paise nikalne ki process.
आप नीचे दिए गए Step by step guide को follow कर ATM कार्ड से पैसे निकाल सकते हैं।
Step 1:
  • सबसे पहले आप अपने नजदीकी ATM मशीन पर विजिट करें।
Step 2:
  • अब आपको ATM मशीन में ATM कार्ड डालने का एक हरे रंग का छोटा सा बॉक्स (Slot) देखने को मिलेगा।
  • उस Slot में आप अपने ATM कार्ड को डालें।
  • ATM कार्ड insert करने के बाद 2 सेकंड के बाद उसे बाहर निकाल ले। याद रहे कुछ ATM में कार्ड अंदर ही रहता है, तो चिंता ना करें लेन-देन के पश्चात ATM कार्ड स्वयं बाहर आ जाएगा।
Step 3:
  • अब सबसे पहले आपको भाषा का चुनाव करना है। आप हिंदी या इंग्लिश या अपनी पसंद की किसी भी भाषा का चुनाव कर सकते हैं।
  • यदि आप इंग्लिश में करते हैं तो भी आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।
Step 4:
  • Language सेलेक्ट करने के बाद ATM कार्ड Pin इंटर करना होता है।
Step 5:
ATM Pin enter करने के बाद आपके समक्ष कुछ ऑप्शंस देखने को मिलेंगे। जैसे कि,
  • Cash withdrawal
  • Fast cash
  • Balance Inquiry
  • Minute statement
चूंकि आपको पैसे निकालने है तो आपको Cash withdrawal के ऑप्शन को आपको select करना है।
Step 6:
अब आपके सामने दो ऑप्शंस फिर से आएंगे।
  • Saving account
  • Current Account
आपको इनमें से अपना account type सेलेक्ट करना है। यदि Saving Account है तो सेविंग अकाउंट को select कीजिए।
Step 7:
अब सातवें चरण में आपके सामने Please enter amount का option आएगा। यहाँ आपको जितना पैसा निकालना है वो enter करना है।
  • अगर आपको दस हज़ार निकालने है तो 10000 दर्ज करें।
  • Amount enter करके  Enter करके Yes कर देना है।
Yes बटन press करते ही screen पर "Your transaction is being process, please wait" का message दिखेगा और ट्रांजैक्शन प्रोसेस शुरू हो जाएगी।
अब कुछ ही देर में आपने जितना अमाउंट Enter किया था उतना ही Cash एटीएम मशीन के बाहर निकल आएगा। अब आप एक बार money count जरुर कर ले।

No comments:

Post a Comment

close